फोटो 05: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह के दौरान बुजुर्गों को सम्मान
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान प्रेम रेलन ने की। मुख्य अतिथि नंद लाल तनेजा रहे। इसमें अगस्त में जन्मे 13 वरिष्ठ नागरिकों का सामूहिक जन्मोत्सव उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ प्रदान कर मनाया गया। विजय मित्तल, प्रधान प्रेम रेलन, हरबंसलाल अरोड़ा, नरेंद्र झाम्ब, रवि कपूर ने भजन, देशभक्ति गीत, कविताएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान रविंद्र सेठ, टेकचंद त्रिवेदी, रवि कपूर, नवीन तनेजा, सीताराम भारद्वाज, अशोक छाबड़ा, ओमप्रकाश मुंजाल, किशन मिड्ढा, सुशील स्याल, हरीश कपूर, प्रोमिला, सतीश विरमानी भी मौजूद रहे।