फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाषण स्पर्धा में 350 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं के साथ विधायक देवेंद्र कादियान, नोडल अधिकारी बीआरसी आजाद सिंह - फोटो : credit
विज्ञापन
गन्नौर। प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ के जूनियर और कक्षा नौ से 12 के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में करीब 350 विद्यार्थी और 110 शिक्षक शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। नोडल अधिकारी बीआरसी आजाद सिंह दहिया और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि सुरजीत सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। चौथे और पांचवें स्थान के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें