फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिक कविता की शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कविता ने बताया कि वह करीब तीन साल से परिवार के साथ सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित व्हाइट लिली में रहती हैं। गुमड़ स्थित मकान बंद रहता है और वह सप्ताहांत पर वहां आती हैं। 20 सितंबर को मकान पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। स्टोर रूम में संदूक खुला था और कपड़े बिखरे मिले। संदूक से सोने और अलमारी से चांदी के आभूषण गायब थे। एएसआई सुशील ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें