फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भतीजे की शादी में गए प्रॉपर्टी डीलर के घर से 35 तोले सोना, एक किलो चांदी, 17 लाख नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना । वार्ड नंबर 10 की दरियापुर बस्ती में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अजय सैनी के घर से 35 तोले सोना, एक किलो चांदी और लगभग 17 लाख रुपये चोरी हो गए। वारदात के बाद से घरेलू नौकर नेपाल का रहने वाला अनिल गायब है। वारदात के दौरान परिवार अपने भतीजे की शादी में दिल्ली गया हुआ था जबकि अजय की 80 वर्षीय मां घर पर थीं। वह भी बेहोश मिलीं।
विज्ञापन

चोरों ने घर में रखी गई तिजोरी को गैस कटर से काटकर पुश्तैनी गहने, नए जेवरात और नकदी चोरी कर लिए हैं। नौकर के अलावा घर में खड़ी मोटरसाइकिल भी नहीं है। तिजोरी को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए नए गैस कटर और ब्लेड वाला कटर मौके पर ही मिले हैं।
अनिल चार महीने पहले ही अजय सैनी के घर में काम करने के लिए आया था। उसे घर के बाहर एक कमरा दिया गया था। पुराने नेपाली नौकर ने ही उसे रखवाया हुआ था। परिवार का आरोप है कि नौकर ने उनकी बुजुर्ग मां को कोई नशीला पदार्थ खिला-पिलाकर बेहोश किया और उन्हें मास्टर बेडरूम में ले जाकर लिटा दिया।
विज्ञापन


अजय सैनी ने बताया कि जब वे शादी समारोह से शनिवार रात करीब 10:30 बजे घर लौटे तो उनकी मां बेहोशी की हालत में मिलीं। तिजोरी कटी हुई थी। घर से 35 तोले सोना, एक किलो चांदी और लगभग 17 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उनकी मोटरसाइकिल भी गायब थी।

इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल कर चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अजय सैनी ने बताया कि चोरी हुए गहनों में बेटी की शादी के लिए बनवाए गहने, पुश्तैनी जेवर और रजिस्ट्री के लिए रखी गई नकदी थी।

चोरी की वारदात का पता चलते ही कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने आरोपी को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें