गोहाना। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान 31 जनवरी तक फसलों का पंजीकरण करवा सकेंगे। पोर्टल पर फसल पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ाने के लिए एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को गांवों में जाकर किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उपमंडल में 1.67 लाख एकड़ में फसल का पंजीकरण होना है। 57165 किसानों ने ही पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण का आंकड़ा अब तक केवल 34 फीसदी तक ही पहुंचा है।