फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनाज मंडी गोहाना में हो चुकी 337,803 क्विंटल धान की आवक

Sat, 17 Oct 2026 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सुखाने के लिए फैलाई हुई धान की फसल।
विज्ञापन
गोहाना। नई अनाज मंडी में करीब 3,37,803 क्विंटल धान की आवक हो चुकी हैं। इसमें 30,652 क्विंटल पीआर धान भी शामिल है। मार्केट कमेटी अधिकारियों के अनुसार हैफेड एजेंसी ने 11,900 क्विंटल पीआर धान खरीदा है जिसमें से 323 क्विंटल धान की उठान भी हो चुकी है। मंडी में 18,752 क्विंटल पीआर धान की खरीद होनी बाकी है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में 2,515 क्विंटल कपास और 4,344 क्विंटल बाजरा की भी आवक हो चुकी है। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन ने बताया कि अनाज मंडी में मानकों पर खरी फसल की खरीद की जा रही है। वीरवार को हुई बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ी है। उन्होंने किसानों से अपनी फसल सुखाकर लाने का आग्रह किया। इससे उन्हें खरीद में आसानी होगी और इंतजार कम करना पड़ेगा।

एसडीएम ने किया नई अनाज मंडी का दौरा

गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने शुक्रवार शाम नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में धान खरीद और किसान कैंटीन की व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने हैफेड अधिकारियों को मानकों पर खरी फसल खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान रेस्ट हाउस में कैंटीन का भी निरीक्षण किया। अंकित कुमार ने कर्मचारियों को किसानों और मजदूरों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने अनाज मंडी में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट भी ली। वीरवार को हुई तेज बारिश से मंडी परिसर में एक फीट तक पानी भर गया था। बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई थी जिससे खरीद कार्य प्रभावित हुआ। एसडीएम ने बताया कि बेमौसम बारिश से व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें