गन्नौर। चटिया औलिया गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार शादी में गया हुआ था जबकि घर के मुखिया ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीण सोनू ने बताया कि वह 27 सितंबर की रात परिवार के साथ बुआ के घर शादी में गए थे। उनके पिता सुरेंद्र घर के चौबारे में सो रहे थे। चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी से तीन लाख 32 हजार रुपये, सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी, 12 चांदी के सिक्के, 25 ग्राम की पायल व सोने की अंगूठी चोरी कर लिए। संवाद