फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम से 328 पव्वे शराब बरामद

Wed, 25 Jun 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर पर आक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान माल गोदाम के शेड के नीचे रखी 328 पव्वे देसी और अंग्रेजी शराब मिली।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस मंगलवार को अंबाला मंडल की पुलिस अधीक्षक गीतिका गहलोत के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे विशेष अभियान आक्रमण चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर पर जांच के दौरान माल गोदाम के शेड के नीचे 288 पव्वे देसी और 40 पव्वे अंग्रेजी मार्का की शराब मिली।
जीआरपी थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि संभलपुर एक्सप्रेस में रविवार को मोबाइल चोरी हो गया था। आरोपी को स्टेशन परिसर में टिकट बुकिंग कार्यालय के पास से पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान बिहार के जिला अररिया के गांव महसूरिया फिलहाल दिल्ली के सीमापुरी निवासी जोगेश के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें