फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : बीईओ कार्यालय के बाहर 207 स्कूलों की लिस्ट चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
134ए के तहत 28 से शुरू होंगे दाखिले के आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नियम-134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को मॉडल टाउन स्थित बीईओ कार्यालय पर निर्धारित सीटों की लिस्ट चस्पा कर दी गई है। जिसमें जिले के 207 निजी स्कूलों में कक्षा दूसरी से 12वीं तक निर्धारित की गई सीटों का ब्यौरा दिया गया है।
सोमवार तीसरे पहर चस्पा की गई लिस्ट को देखने के लिए अभिभावकों की लाइन लग गई। लोग अपने मोबाइल में लिस्ट की फोटो लेते नजर आए।
सीटों का गलत ब्यौरा देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई
शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इस दौरान अगर कोई स्कूल सीटों का गलत ब्यौरा देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियम 134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला देने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्कूल के मुख्य द्वार पर स्कूल में कुल सीटों की लिस्ट चस्पा करे। जिससे अभिभावकों को स्कूल में सीटों का ब्यौरा मिल सके। जिसके आधार पर वह आवेदन में स्कूल का नाम लिख सके। इस दौरान जिले के अधिकतर स्कूलों ने उनके यहां खाली सीटों की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी। हालांकि अभी भी काफी स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने नोटिस बोर्ड व स्कूल के मुख्य द्वार पर लिस्ट नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
-फार्म जमा करने की तारीख 28 मार्च से 4 अप्रैल
-योग्य अभ्यर्थियों की सूची 5 अप्रैल
- असेस्मेंट टेस्ट 7 अप्रैल
-परिणाम की घोषणा 11 अप्रैल
-पहला ड्रा 12 अप्रैल
-पहले ड्रा के आधार पर दाखिला 15 से 19 अप्रैल
-दूसरा ड्रा 20 अप्रैल
-दूसरे ड्रा के आधार पर दाखिला 22 से 25 अप्रैल
दाखिले के लिए ये दस्तावेज करवाने होंगे जमा
जन्म प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट में से एक, व रिपोर्ट कार्ड।
सोनीपत ब्लॉक में सीटों का ब्यौरा
कक्षा सीट
दूसरी 555
तीसरी 277
चौथी 260
पांचवीं 254
छठी 249
सातवीं 279
आठवीं 293
नौवीं 286
दसवीं 344
11वीं 256
12वीं 299
नियम-134ए के तहत हर विद्यार्थी का दाखिला पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। अगर कोई स्कूल सीटों की गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 28 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 5 अप्रैल को लगा दी जाएगी। जिसके बाद 7 अप्रैल को असेस्मेंट टेस्ट होगा। जिसका परिणाम 11 अप्रैल को घोषित कर दिया जाएगा।
-पुष्पा शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें