फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे दो विवि
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। बीपीएस महिला विवि खानपुर कलां में बुधवार को फैशन डिजाइनिंग की तीन दिन दिवसीय कार्यशाला व प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के वीसी प्रो. संजय गुप्ता पहुंचे। कार्यक्रम में विवि की फैशन डिजाइनिंग की सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया।
वीसी प्रो. संजय गुप्ता ने घोषणा की कि उनका विवि और बीपीएस महिला विवि फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता, संकाय और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि की वीसी प्रो. सुषमा यादव ने की। संयुक्त संयोजन प्रो. विजय नेहरा व आशीष हुड्डा का रहा। मंच संचालन डॉ. हिमांशु परमार ने किया। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र सिंह, डा. शालिनी, डॉ. पूनम, डॉ. दीपाली माथुर, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. हरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।