फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गुणवता की शिक्षा के साथ-साथ खेलों का बेहतर वातावरण भी कायम हुआ : सत्यदेव नारायण आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में गुणवत्ता की शिक्षा, खेलों का बेहतर वातावरण कायम : सत्यदेव नारायण आर्य
विज्ञापन

-राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व खेल मंत्री अनिल विज ने किया खेलकूद विद्यालय राई के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
राई। राज्यपाल सत्येदव नारायण ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ खेलों का बेहतर वातावरण कायम हुआ है। राज्य सरकार की तरफ से आधुनिक खेलों के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया गया है। इससे हरियाणा का नाम दुनिया के मानचित्र पर उभरा है। वह मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने छात्रा दिशा को गवर्नर मेडल से सम्मानित किया। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।
राज्यपाल सत्येदव नारायण ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ खेलों का वातावरण भी कायम हुआ है। जिसकी वजह से प्रदेश के युवाओं ने खेलों को कैरियर के रूप में अपनाया है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं। पिछले दिनों जर्काता (इंडोनेशिया) में आयोजित एशियन खेलों में देश के लिए जीते गए कुल पदकों में से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 25 फीसदी यानि 17 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य शिक्षा के साथ-साथ कृषि, पशुधन, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रीज व भारतीय सेना को योगदान में भी देशभर में प्रथम स्थान पर है। देश के कुल भू-भाग के महज 2 फीसदी वाले हरियाणा प्रदेश का भारतीय सेना में 10 फीसदी से भी अधिक योगदान है जिससे हरियाणावासियों का गर्व से माथा ऊंचा हो जाता है। आर्य ने कहा कि भौतिकता के इस युग में आज के युवा को संस्कारवान बनाना निहायत जरूरी है। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं व शिक्षकों को और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाना चाहिए, ताकि यह युवा वर्ग माता-पिता, गुरुजन, जन्म-भूमि, मातृभाषा व भारतीय संस्कृति का आदर करें। देश को फिर से विश्वगुरू का दर्जा प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए युवाओं के लिए खेल अति महत्वपूर्ण हैं। कहा भी गया है कि साउंड माइंड इन साउंड बॉडी। व्यक्ति का शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क भी स्वस्थ होगा।
विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि खेल व युवा कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश में सर्वश्रेष्ठ खेल नीति तैयार की गई है। जिसकी वजह से युवाओं ने खेलों को कैरियर के रूप में अपनाया है। खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को नकद ईनाम के साथ-साथ रोजगार भी मुहैया करवाया जाता है। यहां तक कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये की राशि और आठ वर्ष की वरीयता के साथ-साथ एचसीएस व एचपीएस तक की नौकरी दी जा रही है। खिलाड़ियों को नौकरी पाने के लिए फार्म तक न भरना करना पड़े, इसलिए ऑनलाइन एप्लिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। अब तक विभिन्न स्तर के 118 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें से 50 खिलाड़ियों को नौकरी देने के मामले प्रक्रिया में हैं। विज ने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास में मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय का नाम अग्रणी रहा है। इस विद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ सेना व विभिन्न विभागों में बड़े अधिकारी भी दिए हैं। इस दौरान प्राचार्य कर्नल राज सिंह बिश्नोई, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, एसडीएम प्रशांत पवार, एसडीएम सुरेंद्रपाल, उप प्राचार्य मौसमी घोषाल, नंदकिशोर चौहान, प्रदीप पालीवाल, रामधारी शर्मा मौजूद रहे।
छात्रा दिशा को मिला गवर्नर मेडल
स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रा दिशा को गवर्नर मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ ही बॉक्सिंग में स्कूल नेशनल में स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाले चिराग, जूनियर स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता गौरव, जिमनास्टिक के सागर, नरेंद्र, विक्रमजीत व साहिल, हॉकी खिलाड़ी करन व दीप्ति, वॉलीबाल खिलाड़ी तन्नू व साक्षी, शूटर प्रिया, कनू, अनीका, साक्षी व अन्नू, बॉक्सर रवि को सम्मानित किया गया। साथ ही सीबीएसई टॉपर दीक्षा, भारती व स्वाति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

घुड़सवारों व जिम्नास्ट ने मोहा मन
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। साथ ही घुड़सवारों ने हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को चकित कर दिया। इसके बाद जिमनास्टिक का दमदार प्रदर्शन किया गया। घोड़ी रागिनी व करिश्मा के करतबों ने सभी को चकित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें