फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स हाईट में बिजली कट करने से लोगों का प्रदर्शन, गलत चार्ज भी वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कट से लोगों का प्रदर्शन, गलत चार्ज वसूलने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बढ़खालसा के पास स्थित मैक्स हाईट में रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले इलाकाई लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर उनसे तरह-तरह के चार्ज वसूल कर रहा है। साथ ही सोमवार दोपहर को बिजली भी कट कर दी गई। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मैक्स हाईट में रहने वाले प्रताप सिंह ढिल्लो, ललित कुमार भाटिया, अनीता, कविता आदि ने सोमवार को सोसायटी में हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि बिल्डर ने सोमवार को फ्लैट की लाइट कटवा दी, जिससे गर्मी में सभी की हालत खराब हो गई। वहीं इनका आरोप है कि बिल्डर ने वहां रहने वाले लोगों पर तरह-तरह के चार्ज लगा दिए। जिनमें मेंटीनेंस चार्ज आदि शामिल है और उनके फ्लैट का काम अभी तक पूरा नहीं किया गया है। बिल्डर के खिलाफ सीएम मनोहर लाल व जिला प्रशासन को भी शिकायतें दी जा चुकी है, लेकिन उनका कोई समाधान नहीं किया गया है। इस कारण ही बिल्डर की ओर से लोगों को बार-बार परेशान किया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिल्डर ने परेशान करना नहीं छोड़ा तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें