फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी के 200 मीटर में सोनीपत की टीमों ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत।
विज्ञापन

ऋषिकुल स्कूल में खेल महाकुंभ के तहत रविवार को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीसी आमना तस्नीम ने किया। नेटबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के उद्घाटन मैच में पलवल की टीम ने मेवात की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया तो लड़कों के मुकाबलों में सोनीपत की टीम ने गुरुग्राम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेटबॉल प्रतियोगिता में पलवल व मेवात के बीच हुए उद्घाटन मैच में पलवल की खिलाड़ी सिमरन को नाक पर चोट लग गई। उसकी जगह दूसरी खिलाड़ी को मैदान में उतारा गया।
विज्ञापन

वहीं तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में लड़कों के अंडर-17 में 1600 मीटर इवेंट में फरीदाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया तो लड़कियों में गुरुग्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर इवेंट में लड़कों व लड़कियों की ओपन कैटेगरी में सोनीपत ने बाजी मारी। 200 मीटर इवेंट में अंडर-18 लड़कों में सोनीपत प्रथम और लड़कियों में पंचकुला पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें