राई। कुंडली स्थित निफ्टम चौक के पास बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बदायू की रहने वाली राजकुमारी फिलहाल कुंडली क्षेत्र में रहती थी। वह अपने पति रामदास के साथ एक निजी कंपनी में मजदूरी करती थी। रविवार सुबह वह दोनों काम के लिए घर से निकले थे। जब वह निफ्टम चौक के पास पहुंचे अचानक तेज रफ्तार बाइक ने राजकुमारी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रामदास के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।