फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होटल का विज्ञापन लाइक करने पर कमीशन देने का झांसा देकर ठगे 3.13 लाख

Thu, 18 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली स्थित कंपनी में कार्यरत महिलाकर्मी को होटल का विज्ञापन लाइक करने वीडियो सब्सक्राइब करने पर कमीशन देने का झांसा देकर 3.13 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ककरोई रोड सोनीपत की रहने वाली नीरज ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली क्षेत्र की कंपनी में नौकरी करती है। वह 13 जनवरी को कंपनी में थी। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया था। उन्हें होटल का विज्ञापन लाइक करने वीडियो सब्सक्राइब करने पर कमीशन का झांसा दिया। वह उनकी बातों में आ गई। आरोपीं लिंक भेजा और उन्हें गूगल टास्क 8 बॉट से जोड़ दिया गया। पहले तीन हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। जिस पर उनके खाते में 33 सौ रुपये आ गए। उसके बाद उन्होंने छह हजार रुपये जमा कराए तो उन्हें साढ़े सात हजार रुपये दिए गए। फिर उनसे 25 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके एवज में कुछ नहीं मिला। बाद में 50 हजार रुपये जमा करने को कहते हुए दो टास्क दिए गए। उसके बाद कुछ नहीं मिला। उन्होंने उसके बाद 38 हजार, डेढ़ लाख, 50 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए गए। उनसे 3.13 लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें