फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ग्रिड लाइन का विरोध : किसानों के धरने को लगातार मिल रहा समर्थन

Thu, 18 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनीपत। गांव नाहरा के खेतों में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने को लेकर जारी विरोध में किसानों के धरने को लगातार समर्थन मिल रहा है। किसान मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानों के समर्थन में अनशन शुरू करने जा रहे नाथूपुर गांव से जिला पार्षद सरिता के पति राकेश को किसानों ने अभी अनशन टालने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


गुजरात के कच्छ से शुरू हुई हाई ट्रांसमिशन लाइन के हिस्से में औचंदी से माहरा तक एक लाइन बिछाई जा रही है। जिसका गांव नाहरा के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों को हिरासत में लेकर कंपनी ने टावर लगाने का काम भी शुरू करा दिया था, लेकिन किसान इसे लेकर छह दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को अठगामा के प्रधान बिजेंद्र गोपालपुर, हलालपुर से प्रधान बिजेंद्र उर्फ पप्पू, बिंदरौली से प्रधान, बबलू, बिंटू, बल्ले पहलवान, किसान नेता प्रवीन ने अपना समर्थन दिया। नाहरा के सरपंच एवं आंतिल चौबीसा के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया ने बताया कि किसानों की जायज मांग को लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग को विधायक मोहन लाल सरकार तक पहुंचाने आश्वासन दिया है। जब तक किसानों को जमीन का मार्केट रेट पर मुआवजा नहीं दिया जाएगा, किसान यहां टावर लगाने का विरोध करते रहेंगे। नाथूपुर गांव से जिला पार्षद सरिता के पति राकेश ने किसानों के समर्थन में अनशन शुरू करने को कहा था। किसानों ने अभी उन्हें अनशन टालने का आग्रह किया है। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी तो वह अनशन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें