सोनीपत। गोहाना की एकता कालोनी स्थित घर में घुसकर चोरों ने 30000 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस नेे पीड़ित मकान मालिक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एकता कालोनी के रहने वाले अशोक ने पुलिस को बताया कि रात को चोर उसके घर में घुस गए। चोर उसके घर के अंदर से 30000 रुपये व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जब परिवार के सदस्य सुबह सोकर उठे तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।