फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी से सोलर प्लेट ले गए चोर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटाना जाफराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोडक़र चोर सोलर प्लेट चोरी कर ले गए। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिकित्सक डॉ. किरण सिंधू ने मोहाना पुलिस को बताया कि चोर रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घुस गए। उन्होंने केंद्र की छत पर रखी सोलर की हजारों रुपये कीमत की प्लेट चोरी कर ली। जब वह पीएचसी में पहुंची तो चोरी का पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। पुलिस आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें