फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी 30 बसें, प्रभावित रहे कई रूट

Sat, 09 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नूंह में शनिवार को आयोजित किए गए राज्यस्तरीय राजा हसन खान मेवाती शहीदी दिवस कार्यक्रम में सोनीपत डिपो से रोडवेज की 30 बसें भेजी गई हैं। डिपो से एक साथ 30 बसें प्रशासनिक ड्यूटी में भेजे जाने से विभिन्न रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रही। इससे यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
नूंह में राज्य स्तरीय राजा हसन खान मेवाती शहीदी दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहुंचे। ऐसे में प्रशासन की तरफ से सोनीपत बस डिपो से 30 बसों की डिमांड की गई थी। जिसके बाद बसों को नूंह के लिए भेजा गया। प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी गई बसें रविवार को वापस पहुंचेंगी। 30 बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने से दिल्ली, गोहाना, खानपुर सहित कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रही। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं गोहाना सब डिपो से भी 20 बसें नूंह के लिए भेजी गई हैं।
विज्ञापन


पानी निकासी व्यवस्था ठप होने से बढ़ रही परेशानी

बारिश में बस अड्डे की दीवार ड्रेन में ढह गई थी। जिसके बाद सोनीपत बस अड्डे परिसर में जमा पानी भी निकल गया था। अब ड्रेन को पक्का करने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते मिट्टी से सोनीपत बस अड्डे की पानी निकासी के रास्ते को बंद कर दिया गया है। ऐसे में शनिवार को बस अड्डा परिसर में दूषित पानी भरा रहा। जिस कारण यात्रियों के साथ रोडवेज कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन

सोनीपत डिपो से प्रशासनिक ड्यूटी पर 30 बसें नूंह भेजी गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए बेहतर कदम उठाए गए हैं। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ी, उसी रूट पर बस को रवाना किया गया है। प्रशासनिक ड़्यूटी में भेजी गई बसें रविवार को डिपो में पहुंच जाएंगी। -वीरेंद्र, डीआई, बस अड्डा, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें