फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रजबहा टूटने से 30 एकड़ फसल जलमग्न, किसानों में रोष

Sun, 19 Jan 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के गांव बोहला में रजबहा की पटरी टूटने से जलमग्न हुई फसल को देखते किसान। संवाद - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बोहला के पास शुक्रवार को देर रात रजबहा की पटरी टूटने से 30 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। शनिवार को सुबह जब किसान खेतों में गए तो वहां करीब एक फुट तक पानी भरा हुआ था। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया और फसल में पानी भरने से नुकसान की आशंका जताई। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही पानी की निकासी नहीं हुई तो गेहूं की फसल में पीलापन आ सकता है।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य जितेंद्र, किसान कपिल, संदीप, कप्तान, रोहित, दीपक, दिनेश ने बताया कि उनके खेत भैंसवाल कलां डिस्ट्रीब्यूटरी के पास हैं। रात के समय सिंचाई विभाग की ओर से डिस्ट्रीब्यूटरी के दोनों गेट बंद कर दिए हैं। पानी की अधिकता से रजबहा की पटरी टूट गई और किसानों के 30 एकड़ खेतों में पानी भर गया। अत्यधिक पानी के कारण किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न होने से काफी क्षति हो रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि रात के समय सिंचाई विभाग की ओर से पटरी की निगरानी नहीं की गई। गेट बंद करने से रजबहा ओवरफ्लो हुआ और पटरी टूटने के कारण खेत में फसलों को नुकसान हुआ है। रजबहा पर निगरानी होती हो पटरी टूटने से बच जाती।
पूर्व सरपंच के प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण यह पटरी टूटी है। रात के समय नहरों व रजबहा की निगरानी की जानी चाहिए। जिससे पटरी टूटने से बच सके और किसानों की फसलों को नुकसान न हो।
विज्ञापन


भैंसवाल कलां डिस्ट्रीब्यूटरी की मोरियां किसानों ने बंद दी थी। जिससे रजबहा में पानी ओवरफ्लो होने के कारण गांव बोहला के पास पटरी टूट गई थी। सूचना मिलने के बाद पानी को रोक दिया गया था। पटरी की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन

- पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें