फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हेरोइन तस्करी के 3 आरोपी युवक काबू

Sun, 13 Jul 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मादक पदार्थ की तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने राहुल निवासी गांव नाहरा और प्रदीप निवासी गांव जुआं हाल सेक्टर-23 सोनीपत को गिरफ्तार किया है। राहुल के पास से 10.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। प्रदीप ने हेरोइन उसे दी थी। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस टीम ने प्रवीन उर्फ पैनी निवासी गांव गढ़ी ब्राह्मणान को 18.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह सोनीपत-महलाना रोड पर श्मशान घाट के सामने हेरोइन बेचने की फिराक में था। प्रवीन को भी अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें