फोटो नंबर- 12नारनौल में एक निजी बस के अंदर सफर करते यात्री। संवाद
नारनौल। नारनौल डिपो से जींद भेजी जानी वाली 50 बसों का आखिरी समय में निर्णय रद्द कर दिया। अब 29 बसें सोमवार को प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना के शुभारंभ पर पानीपत जाएंगी। इससे पहले नारनौल डिपो से कार्यक्रम के लिए 79 बस भेजी जानी थी।
नारनौल डिपो में यात्रियों की सुगम परिवहन व्यवस्था के लिए 146 बसें उपलब्ध हैं, जिसमें से 126 बस रोडवेज की और 20 बस लीज पर संचालित है। 29 बस पानीपत भेजने के बाद सोमवार को नारनौल डिपो पर यात्रियों के लिए 117 बस ही संचालित रहेगी।
गौरतलब हैं कि शनिवार को 79 बस भेजने के निर्णय के बाद बस स्टैंड प्रशासन द्वारा शेष 67 बसों के संचालन के लिए नया शेड्यूल बना दिया था, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सुबह से नए शेड्यूल का पालन किया जा रहा था, लेकिन सुबह जींद डिपो पर जाने वाली 50 बसें रद्द होने के बाद भी दोपहर तक कम बसों का ही संचालन हो पाया। क्योंकि नए शेड्यूल का पालन किया जा रहा था और उसी अनुसार बस लंबे और छोटे रूट पर सुबह निकल चुकी थी। जिस कारण 50 बस रद्द होने के बाद भी उनमें से अधिकतर बसों का संचालन नहीं हो पाया।
रविवार को बसों की कमी के कारण नारनौल डिपो पर रोडवेज बसों के स्थान पर स्टैंड पर निजी बस अधिक संख्या में देखने को मिली। बस स्टैंड प्रशासन द्वारा बसों की कमी को पूरा करने के लिए परमिट प्राप्त रूटों पर निजी बसों को भी नए शेड्यूल के अनुसार संचालित किया था ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
वर्जन :
50 बस रविवार को जींद डिपो और 29 बस सोमवार को पानीपत भेजी जानी थी, लेकिन जींद डिपो पर बसों की संख्या पर्याप्त होने के कारण रविवार को जींद के लिए बस नहीं भेजी गई। सोमवार को कार्यक्रम के लिए 29 बसें पानीपत भेजी जाएगी। प्रयास है कि बस की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-ब्रह्म प्रकाश, चीफ इंस्पेक्टर, बस स्टैंड