फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2800 सीटों के लिए महिला विवि में दाखिले शुरू

Thu, 09 Jun 2016 12:25 AM IST
sonipat
विज्ञापन
महिला विवि में दाखिले शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में दाखिलों के लिए ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे जा रहे हैं।

विभिन्न संकायों की लगभग 2800 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें पीएचडी, बीए, बीबीए, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी, एलएलएम, बीएड, डीएड, एमएड, एमफिल, हॉस्पिटिलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, बीपीएड, बीएससी (मेडिकल, नॉन मेडिकल और होम साइंस) एमए अंग्रेजी और अर्थशास्त्र (इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय), एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस और इतिहास आदि संकायों के लिए फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय में छात्राओं का हुजूम उमड़ रहा है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया इंजीनियरिंग विभाग में स्थापित कंप्यूटर सेंटर में चल रही है। जहां बुधवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. आशा कादियान ने जायजा लिया।  
विज्ञापन


प्रो. कादियान ने कंप्यूटर सेंटर जाकर छात्राओं से बात की तथा उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों के लिए बैठने की उचित सुविधा के निर्देश दिए। कंप्यूटर सेंटर के को-ऑर्डिनेटर विकास मलिक ने बताया कि कंप्यूटर सेंटर में 15 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 30 अन्य कंप्यूटर और इंटरनेट सहित लैब की भी व्यवस्था की गई है, जो छात्रा स्वयं अपना फॉर्म भरना चाहती है उनके लिए भी कंप्यूटर की व्यवस्था है। एक निजी कंपनी द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए गोविंद शर्मा और सुनील कुमार कंप्यूटर सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें