फोटो :: सोनीपत के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का चैकअप करते चिकित्सक
सोनीपत। मोहन नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर सोनीपत धाम में रविवार को 40वां मेगा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जिला, महिला एवं युवा इकाई), श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट एवं सोनीपत धाम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर में 252 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि 19 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। संजय सिंगला ने बताया कि शिविर हर माह के पहले रविवार को लगाया जाता है। शिविर में डॉ. प्रवेश मुदगिल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. जितेंद्र (जनरल फिजिशियन) ने 252 मरीजों की जांच की। वहीं डॉ. वरुण शर्मा और डॉ. इरफान ने 17 मरीजों के दांतों की जांच की। इसके अलावा सर्वाइकल विशेषज्ञ अनिपाल लकड़ा ने 8 मरीजों को परामर्श दिया। कैंप इंचार्ज बलराज वशिष्ठ ने बताया कि डॉक्टर एसएन गुप्ता के मार्गदर्शन में मरीजों को तीन दिन की निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। प्रधान बबीता जिंदल ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ सोनिया और मुकुल सहित मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीए दीपक गुप्ता, नेहा, गोपाल और मोहित ने रक्तदान शिविर को सफल बनाया।