फोटो : सोनीपत के सीसीएएस जैन गर्ल्स पीजी काॅलेज, गन्नौर में पत्नी संग रक्तदान करते प्राचार्य डा
गन्नौर। सीसीएएस जैन गर्ल्स पीजी काॅलेज में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में रोटरी क्लब सेंट्रल, लायंस क्लब गौरव, भारत विकास परिषद सहित अन्य संस्थाओं ने सहयोग किया। शिविर में विधायक देवेंद्र कादियान, नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष योगेश कौशिक, सीसीएएस जैन एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद जैन, सीसीएएस जैन स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी जैन ने शिरकत की। प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने अपने जन्मदिन पर 132वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। शिविर में 251 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। डॉ. मनोज ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है और स्वस्थ लोगों को नियमित रक्तदान करना चाहिए। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।