फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4000 रुपये के लिए 19 साल पहले की थी हत्या, 25000 रुपये के इनामी शातिर आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
एसटीएफ सोनीपत की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया 25 हजार का इनामी बदमाश। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गोविंद नगर में 19 साल पहले व्यक्ति की हत्या कर फरार हुए आरोपी व 25000 रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ सोनीपत ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उधार दिए 4000 रुपये मांगने पर अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी यूपी के बुढ़नपुर का रहने वाला सुभाष उर्फ राजेश है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने दो सप्ताह पहले एसटीएफ के सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल को शातिर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का जिम्मा सौंपा था। एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि 13 जुलाई, 2001 को मूलरूप से यूपी के हरदोई व घटना के समय गोविंद नगर में रहने वाली विद्यादेवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उसका पति रघुबीर व देवर कमलेश गोविंद नगर में ऋषि के मकान में किराए पर रहते थे। उसी मकान में सुभाष भी किराए पर रहता है। मकान मालिक की बहन निर्मला से सुभाष ने 4000 रुपये उधार लिए थे, लेेकिन वापस नहीं कर रहा था। जब उसके पति रघुबीर ने उसे रुपये वापस करने को कहा तो सुभाष ने रघुबीर के सिर पर किसी ठोस चीज से हमला कर दिया था। बाद में उसके पति की पीजीआई, रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा था। अब एसटीएफ की टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। उसको न्यायालय में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
नाम बदलकर मकानों में टाइल लगाने का काम करता था सुभाष
आरोपी सुभाष वारदात को अंजाम देकर लखनऊ ही भाग गया था। वहां पर वह नाम बदल राजेश बनकर रहने लगा। आरोपी ने घरों में टाइल लगाने का काम शुरू कर दिया। जिसके चलते उसके बारे में पता नहीं लग सका। अब उसे पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

---
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में 19 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25000 रुपये का इनाम था। आरोपी पुलिस ने बचने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जाकर रहने लगा था। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम का पता किया जाएगा।
विज्ञापन

-सतीश देशवाल, जिला प्रभारी एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें