फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 250 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Sat, 25 Apr 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के लहराड़ा में लगे आयुष ​शिविर में निरीक्षण करते जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअ
विज्ञापन
सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को श्री गुरु रविदास भवन लहराड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह ने किया। करीब 250 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश भोला ने बताया कि एनीमिया नियंत्रण पर परामर्श, पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों का प्रचार-प्रसार, जड़ी-बूटियों एवं घरेलू उपचार से रोग निवारण किया गया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें डॉ. अंकित ,डॉ. नीलम, डॉ. रुचिता, डॉ. सोनम, डॉ. जितेश ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में आरके पौरिया, भीम सिंह, सुरेंद्र अहलावत, वेद प्रकाश, प्रीतम बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें