फोटो : सोनीपत के सैनीपुरा धर्मशाला में लगे शिविर के दौरान आवेदन जमा कराते लोग। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। नगर निगम की ओर से पेयजल-सीवर कनेक्शन को वैध कराने के लिए शिविर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। सोमवार को बाबा धाम के पास सैनीपुरा धर्मशाला में वार्ड नंबर 1 के लोगों के लिए शिविर लगाए गए। इसमें 25 लोगों ने पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए दस्तावेज जमा कराए।
मंगलवार को भी नगर निगम की ओर से इसी स्थान पर शिविर लगाया जाएगा। इससे लोग अपने कनेक्शन वैध कराने के लिए अपने आवेदन कर सके। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि जो लोग इन शिविरों में अपने अवैध कनेक्शन को वैध नहीं कराएंगे, उनके कनेक्शन शिविर समापन के बाद काटना शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अपने अवैध कनेक्शन को वैध कराने वाले नागरिकों को कई तरह की औपचारिकताओं से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम की इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।