फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएनजी आपूर्ति बाधित होने से 24 हजार वाहन चालक परेशान

Thu, 08 Jan 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में गहराए सीएनजी संकट को लेकर करीब 24 हजार वाहन चालक परेशान हैं। कंपनी फिटिड सीएनजी किट वाले वाहनों में सीएनजी भरने में आ रही परेशानी के चलते वाहन चालकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर सोनीपत में सीएनजी आपूर्ति को शीघ्र सामान्य कराने की अपील की है।
विज्ञापन


पत्र में संजय सिंगला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत क्षेत्र से सोनीपत की ओर आने वाली सीएनजी पाइपलाइन जुलाई 2025 में यमुना नदी में तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण कई महीने तक गैस आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। हाल ही में पाइपलाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल किए जाने का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि 23 सीएनजी पंपों पर अब भी सीएनजी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है।सीएनजी आपूर्ति में आ रही परेशानी से रोजाना पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इसका सीधा असर सार्वजनिक परिवहन, आटो-रिक्शा, टैक्सी सेवाओं, निजी वाहनों और अस्पतालों की एंबुलेंस सेवाओं पर पड़ रहा है।
जिला व्यापार मंडल के प्रधान ने केंद्र सरकार से आग्रह है कि संबंधी कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश देकर सीएनजी आपूर्ति को सुचारु कराया जाए। न केवल वर्तमान संकट का तत्काल समाधान किया जाए, बल्कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी और ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें