फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में पहुंचे एंटी रेबीज के 2360 इंजेक्शन, मरीजों को राहत

Fri, 31 Jan 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में दो दिन के बाद एंटी रेबीज के इंजेक्शन पहुंच गए हैं। प्रबंधन की तरफ से 1500 इंजेक्शन अस्पताल में कमरा नंबर-10 व आपातकालीन कक्ष में वितरित किया गया है। बाकी अन्य इंजेक्शन सीएचसी व पीएचसी स्तर पर वितरित की गई है। शुक्रवार को तीन हजार इंजेक्शन और आने की संभावना जताई है। इससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो दिन से एंटी रैबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए थे। इसके चलते मरीजों को वापस लौटना पड़ा रहा था। कई मरीजों को दिल्ली के नरेला स्थित राजा हरीशचंद्र अस्पताल और खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल जाने पर मजबूर होना पड़ा था। रोहतक स्थित वेयर हाउस से इंजेक्शन न मिलने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने 2360 इंजेक्शन की खरीद की। शुक्रवार को तीन हजार इंजेक्शन की खरीद करने की संभावना जताई है। एक इंजेक्शन में पांच डोज अलग-अलग करके मरीजों को लगाए जाते हैं। इंजेक्शन आने के बाद मरीजों को राहत मिल सकी।
-
एंटी रेबीज के इंजेक्शन वेयर हाउस से नहीं मिल रहे थे। स्थानीय स्तर पर इंजेक्शन की खरीद की गई है। अब मरीजों को बाहर महंगे रेट पर इंजेक्शन लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें