फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 330 केंद्रों पर 2303 निरक्षरों ने दी परीक्षा, छह माह से कर रहे थे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उल्लास योजना के तहत छह माह से पढ़ाई कर रहे निरक्षरों के लिए रविवार को परीक्षा की घड़ी रही। जिले के सभी सात ब्लॉकों में बनाए गए 330 परीक्षा केंद्रों पर 2303 निरक्षरों ने तीन घंटे की परीक्षा दी। इनमें 645 महिलाएं और 1658 पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से नेशनल ओपन स्कूल के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में सरल भाषा और व्यावहारिक प्रश्नों के माध्यम से परीक्षार्थियों के अक्षर ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।
परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उल्लास योजना के तहत जिले में वर्ष 2027 तक 44,540 निरक्षरों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने की दिशा में योजना के तहत निरक्षरों को पढ़ना-लिखना और हस्ताक्षर करना सिखाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर निरक्षरों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें