सोनीपत। गांव सैदपुर में खेत में गए युवक पर हमलावरों ने हमला कर उससे 2.30 लाख रुपये, सोने की चेन, व दो मोबाइल छीन लिए। युवक को अधमरा कर ज्वार के खेत में फेंक गए। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव के तीन युवकों सहित सात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सैदपुर निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि उसका भाई तनुज खेत में गया हुआ था। इसी दौरान गांव के तीन युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ पहुंचे और उसके भाई के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने उसके भाई से 2.30 लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन व दो मोबाइल छीन लिए। उसके भाई के विरोध करने पर हमलावरों ने उसके भाई के हाथ-पैर तोड़ दिए और उसके ज्वार के खेतों में फेंक दिया। इस दौरान वह मौके पर पहुंच गया तो आरोपी उसके भाई को वहीं पर छोडकऱ फरार हो गए। जिसके बाद उसने अपने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।