फोटो 11. सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय में शिविर के दौरान माईराम क
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के कार्यालय पर रविवार को इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल काउंसिल हरियाणा की ओर से मुफ्त इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी गीता कौशिक व उनके भाई माईराम कौशिक ने किया।
शिविर में मधुमेह, लीवर, पेट संबंधित रोग, रक्तचाप, सर्वाइकल, जोड़ों का दर्द, गुर्दे की पथरी आदि रोगों का इलाज इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवाइयों से किया गया। यहां चिकित्सक ने 227 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की। इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल काउंसिल हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. विनोद खनगवाल, उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता रोहिल्ला, डॉ. नारायण तेवतिया, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सतीश मलिक, रजिस्ट्रार डॉ. वेदपाल रावत, कोषाध्यक्ष डॉ. रोहित कटारिया, डॉ. संजय सहारण, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. शिवानी, डॉ. प्रीति रोहिल्ला व डाॅ. अभिषेक रोहिल्ला ने अपनी सेवाएं दीं।