फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छत्तीसगढ़ से लाई 226 पेटी शराब पकड़ी

Tue, 01 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत सदर थाना पुलिस ने रविवार की शाम को गांव किलोहड़ में हनुमान मंदिर के पास से दो वाहनों से भारी मात्रा में शराब बरामद की। शराब की पेटियों में छत्तीसगढ़ के लोगों लगे हुए थे, जिससे लग रहा था कि उसे छत्तीसगढ़ से तस्करी करके लाया गया है और सोनीपत में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

पुलिस को शराब तस्करी की सटीक सूचना मिली थी। जानकारी के आधारा पर पुलिस ने छापा डाला तो मौके पर दो गाड़ी खड़ी मिलीं। दोनों गाड़ियों में 125 पेटी किंग्स गोल्ड, 77 पेटी इम्पीरियल स्टाइल, 8 पेटी किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर और 16 पेटी देसी संतरा शराब मिली।
बरामद शराब की कुल मात्रा 1500 बोतल किंग्स गोल्ड, 924 बोतल इम्पीरियल स्टाइल, 192 बोतल देशी मस्त संतरा और 36 अद्धे मस्त संतरा है। मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को सूचना देने के बाद पुलिस ने शराब समेत दोनों गाड़ियों को कब्जे में कर लिया है। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब पेटियों में छत्तीसगढ़ के मोनो लगे हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह शराब अवैध रूप से हरियाणा में लाई गई थी।
विज्ञापन

जल्द शराब तस्करी में लिप्त लोगों को पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें