फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने शहर में निकाला जुलूस, क्रैच वर्करों के साथ मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियों ने शहर में निकाला जुलूस, मंत्री आवास पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आशा वर्कर्स यूनियन का धरना शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा। 15 दिन के लिए धरना स्थगित करने के बाद आशा वर्कर्स ने शहर में जुलूस निकाला। सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास के बाहर आशा व क्रे च वर्कर्स के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य सचिव सुनीता ने बताया कि प्रदेश सरकार आशा वर्कर्स के साथ दोगला चरित्र अपना रही है। यूनियन ने 15 दिन के लिए धरना स्थगित करने का फैसला लिया है। अगर सरकार ने प्रधानमंत्री की घोषणा को लागू करने में कोताही बरती तो आशा वर्कर्स यूनियन 15 दिनों के बीच राज्य कमेटी की मीटिंग करके आगामी आंदोलन की घोषणा करेगी। आशा वर्कर्स यूनियन ने मांग है कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का केंद्र द्वारा बढ़ाया गया मानदेय उन्हें दे दिया गया है, उसी तरह से आशाओं का बढ़ा हुआ मानदेय भी सरकार देें। वहीं बंद किए गए क्रे च वर्कर्स को दोबारा से चालू किया जाए। जुलूस का नेतृत्व सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्मा, जिला प्रधान चंद्रभान ने किया। इससे पहले सिविल सर्जन कार्यालय में जुआं सीएचसी की प्रधान अनीता चिटाना व यूनियन की जिला प्रधान अनीता ने किया। इस दौरान आशा वर्कर्स यूनियन जिला उपप्रधान मीना, सह सचिव कृष्णा वर्मा, मोनिका, सरोज, क्रेच वर्कर्स यूनियन की राज्य महासचिव पूजा राठी, कृष्णा, राजकुमारी , राकेश, कौशल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें