अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्रताप स्कूल खरखौदा में वीरवार को जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से 59 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 45 किलो भार वर्ग में मोहित ने पहला, सौरभ ने दूसरा व अमित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलो भार वर्ग में अनुज पहले, नितेश दूसरे व अमरिंद्र तीसरे स्थान पर रहे। 52 किलो भार वर्ग में रवि प्रथम, रविंद्र द्वितीय व साहित तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह 56 किलो भार वर्ग में विनय ने पहले, कुशल दूसरे व दीपांशु तीसरे स्थान पर रहा। 60 किलो वर्ग में योगेश ने पहला, सोमबीर सबौली ने दूसरा, दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलो भार वर्ग में हरदीप, 75 किलो में इशू, 80 किलो में रोहित प्रथम रहे। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, वुशु एसोसिएशन के जिला सचिव विनोद गुलिया, कोच पूजा गुलिया व पिंकी ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 27 व 28 अक्तूबर को नरवाना में होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के लिए हुआ। 23 अक्तूबर को सोनीपत में हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में छात्राओं ने दो पदक जीते। 200 मीटर रेस में ईशा ने स्वर्ण व कोमल ने कांस्य पदक जीता। विजेता छात्राओं का प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य व प्राइमरी प्रभारी दया दहिया ने स्वागत किया।