फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में सीएम की किसान धन्यवाद रैली रचेगी नया कीर्तिमान: कृष्णा गहलावत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना में सीएम की किसान रैली रचेगी नया कीर्तिमान: कृष्णा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राष्ट्रीय परिषद राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि गोहाना में 12 अगस्त को होने वाली सीएम मनोहर लाल की किसान धन्यवाद रैली एक नया कीर्तिमान रचेगी। उन्होंने कहा कि रैलियां जनता से कुछ मांगने के लिए की जाती हैं, लेकिन यह पहली रैली है जो लोगों का धन्यवाद करने के लिए की जा रही है।
गहलावत रविवार को अपने आवास पर सीएम की रैली की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कपास, बाजरा आदि रैलियां बेहद सफल रही हैं। अब किसान धन्यवाद रैली गोहाना की नई अनाज मंडी में आयोजित की जा रही है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए जितना किया है, वह पहले कोई नहीं कर सका। फसलों के दामों में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। कृष्णा गहलावत ने किसानों से आह्वान किया कि वह इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने रैली के लिए अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों व किसानों को रैली का न्यौता दें। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप नांगल, रामकुंवर त्यागी, दया खेवड़ा, जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, वीर पहलवान, हवा सिंह प्रधान, अशोक बरोटा, सुरेंद्र बरोटा, लखपत बल्हारा, ईश्वर त्यागी, अमित मुरथल, सुनील, नवीन मुरथल, सरदार सिंह, ब्रह्मजीत, विजय सेरसा, मनीष प्रधान, रविंद्र प्रधान, अनुज असदपुर, रोहताश, मनोज दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमेशा जनता से जुड़कर की राजनीति: रमेश
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक रविवार को कई जगहों पर सीएम मनोहर लाल की रैली का न्योता देने के लिए पहुंचे। सांसद ने राई रेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता से सीधे जुुड़कर राजनीति की है और जनता के लिए कार्य किया है। क्षेत्र की रुकी पड़ी विकास योजनाओं को शुरू करवाया है और केएमपी व केजीपी जैसी परियोजनाएं अब क्षेत्र की तस्वीर के साथ ही तकदीर बदलने का काम कर रही हैं। सांसद ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया गया हैै और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर लोगों के लिए नीतियां बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को सीएम मनोहर लाल गोहाना में विशाल किसान रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना है, ताकि क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किए जा सके। इस दौरान ब्लाक समिति चेयरमैन संजय चौहान, निगरानी समिति प्रमुख सुनील चौहान, प्रताप शर्मा सरपंच छतहेरा, प्रदीप शर्मा राई, माईराम कौशिक, रमेश, सुमेर कौशिक, ओमकार रसोई, रामेश्वर बड़ौली, सुरेश कटारिया, जगदीश मोर, नवीन शर्मा एडवोकेट, सुनील त्यागी सरपंच, राजेश त्यागी ओमेक्स सिटी, महेश सरोहा, जगमेंद्र सिंह, धर्मवीर दहिया, नरेश कौशिक, सोमदत्त त्यागी, सुरेंद्र हुड्डा, जगबीर पहलवान, श्रीकृष्ण त्यागी, रमेश राई, रामदत्त राई, अरूण चौहान, प्रमोद सरपंच ब्राह्मवास, महेंद्र सिंह कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें