अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शनि मंदिर अंडरब्रिज के पास बरौनी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसके शव की पहचान हो गई है। वहीं युवती के शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा हैं।
वीरवार दोपहर शनि मंदिर अंडरब्रिज के पास एक युवक व युवती लाइन पार करते समय बरौनी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। चालक ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिस पर रेलवे थाना पुलिस को अवगत कराया गया। रेलवे थाना प्रभारी राजकुमार ने शवों को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। रेलवे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। रेलवे पुलिस नेे जांच शुरू कर दी है।
आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान
युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान झज्जर जिला के बहादुरगढ़ स्थित जटवाड़ा निवासी प्रवीन (22) के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने उसके परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है। हालांकि युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
वर्जन
युवक-युवती के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। उसके परिजनों को अवगत करा दिया है। युवती की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
-राजकुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी।
फोटो : 16 : ट्रेन की चपेट में आए युवक के पास से मिला आधार कार्ड।
फोटो : 17 : ट्रेन की चपेट में आने युवक-युवती की मौत के बाद मौजूद भीड़ व कार्रवाई करती रेलवे पुलिस।