फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 गांवों में विकास कार्य पर खर्च होंगे 2.04 करोड़ : डॉ. अरविंद शर्मा

Thu, 08 Jan 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों में 20 विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने 2.04 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत चौपाल, गलियों व अन्य कार्यों के लिए जारी की गई राशि पंचायतों के माध्यम से खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

गांव सलीमसर माजरा में बीसी चौपाल के निर्माण पर 18.66 लाख, गांव भटाना जाफराबाद में इंडोर जिम के हॉल के निर्माण पर 16.58 लाख, गांव गुहणा में एससी चौपाल के निर्माण पर 16.43 लाख रुपये खर्च होेगे।
गांव जाजी में बीसी चौपाल के निर्माण पर 16.43 लाख, गांव करेवडी में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर 15.65 लाख, गांव हुल्लाहेडी में एससी चौपाल के निर्माण पर 10.95 लाख, गांव नैना तातारपुर में बीसी चौपाल के निर्माण पर 10.90 लाख, गांव रतनगढ़ के तालाब की चहारदीवारी पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव बोहला में पार्क की चहारदीवारी पर 9.97 लाख, गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द में मेन बस अड्डा से सरकारी स्कूल तक व ककरोई गांव में पीडब्ल्यूडी सड़क तक गली निर्माण पर 9.92 लाख खर्च होंेगे।
गांव बड़वासनी में कुहाड़ पाना में श्मशान घाट की चहारदीवारी व अन्य कार्यों पर 9.83 लाख, गांव बादशाहपुर माछरी में लालचंद के मकान से उमेद के मकान तक गली निर्माण पर 9.10 लाख रुपये खर्च करने के लिए मंजूर किए गए हैं।
गांव महलाना में महिला चौक से पीडब्ल्यूडी सड़क तक गली निर्माण पर 9.87 लाख, गांव माहरा में वाल्मीकि चौपाल के जीर्णोद्धार पर 9.96 लाख, गांव सलारपुर माजरा में गाजी सिंह के मकान से पीडब्ल्यूडी सड़क तक गली निर्माण पर 6.50 लाख मंजूर हुए हैं।
गांव जुआं में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार पर 5.49 लाख, वृद्धाश्रम जीर्णोद्धार पर 3.24 लाख, गांव महीपुर में दिनेश के मकान से फिरनी व बलवान के मकान से नरेश के मकान तक गली निर्माण पर 5.52 लाख मंजूर हैं।
विज्ञापन

गांव रोलद लतीफपुर में वाल्मीकि चौपाल के निर्माण पर 4.93 लाख व एससी चौपाल के निर्माण पर 4.93 लाख रुपये खर्च करने के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें