फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान सुरेंद्र समेत तीन चोटिल, मोनू गोयत होंगे नए कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान सुरेंद्र समेत तीन चोटिल, मोनू गोयत होंगे नए कप्तान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्रो कबड्डी लीग के मैच अपने घरेलू मैदान सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में खेलने से पहले ही हरियाणा स्टीलर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान सुरेंद्र नाडा समेत उप कप्तान वजीर सिंह व नीरज चोटिल हो गए हैं। इस तरह हरियाणा स्टीलर्स की टीम परेशानी में दिख रही है। सुरेंद्र नाडा के चोटिल होने के बाद इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी मोनू गोयत को टीम का कप्तान बनाया गया है। अब हरियाणा स्टीलर्स को आगे बढ़ाने का दारोमदार मोनू पर होगा। वहीं राई स्पोर्ट्स स्कूल में शुक्रवार से प्रो कबड्डी लीग के मैच शुरू हो रहे है, जहां हरियाणा स्टीलर्स के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहेगी।
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग के शुक्रवार से सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में मैच शुरू हो रहे हैं, जिसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है तो हरियाणा स्टीलर्स की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। लेकिन अपने घरेलू मैदान पर मैच खेलने से पहले ही हरियाणा स्टीलर्स को झटका लग गया है और उसके कप्तान समेत तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जिनमें कप्तान सुरेंद्र नाडा व नीरज इस सीजन में हरियाणा के लिए नहीं खेल सकेंगे, जबकि उप कप्तान वजीर सिंह एक सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। हरियाणा स्टीलर्स के कोच रामबीर सिंह खोखर ने कहा कि सुरेंद्र नाडा की जगह टीम में नवीन और नीरज की जगह सुधांशु त्यागी को जगह दी गई है, जबकि कप्तान मोनू गोयत को बनाया गया है। उनका कहना है कि टीम में अन्य खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और सुरेंद्र की कमी टीम को जरूर खलेगी। लेकिन उनका कहना है कि सुरेंद्र की गैर मौजूदगी के बावजूद टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और इस बार हरियाणा स्टीलर्स की टीम विजेता बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें