फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 819 मुकदमे निपटाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जिला व उपमंडल स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 819 मुकदमों का निपटारा गया है।
विज्ञापन

लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा ने 12 व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएन भारद्वाज ने 11 मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों के केसों का निपटारा किया। जिसमें शिकायतकर्ताओं को 34 लाख 11 हजार रुपये की राशि दिलवाई गई। सीजेएम एवं विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव तैय्यब हुसैन, एसीजेएम निशांत शर्मा, सीजेएम सुखप्रीत सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सर्वप्रीत कौर ने विभिन्न केसों का निपटारा किया। मोटर व्हीकल के 189 चालानों का निपटारा किया गया तथा 13,800 रुपये की वसूली की गई। आबकारी केसों में 53 मामलों का निपटारा किया गया। चेक बाउंस के 34 केसों का निपटारा किया गया। जिसमें 3932389 रुपये शिकायतकर्ताओं को दिलवाए गए। फौजदारी के 26 केसों का निपटारा किया गया और 2850 रुपये जुर्माना किया गया। दीवानी केसों में समझौते से 98 केसों का निपटारा किया गया। 7 स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के लोन से संबंधित 32 केसों का निपटारा किया गया जिसमें बैंकों को 56 लाख 43 हजार 472 रुपयों के लोन की रिकवरी हुई। बिजली के बिलों से संबंधित 100 केसों का निपटारा किया गया। वहीं गन्नौर संवाददाता के अनुसार न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन अमित शर्मा ने 29 मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें