फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन करने वाले नेता जेल में ढूंढ रहे अपनी जगह: मनीष ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन करने वाले नेता जेल में ढूंढ रहे अपनी जगह : ग्रोवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि अक्टूबर 2019 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। विपक्ष के नेता कुमारी शैलजा, कैप्टन अजय यादव, कुलदीप बिश्नोई, रणदीप सुरजेवाला आदि जनता के हितों के लिए यात्रा नहीं कर रहे है, वह अपने स्वार्थ के लिए यात्रा कर रहे है। उन्होंने कहा कि जेल भरों आंदोलन करने वाले नेता जेल में अपनी पक्की जगह ढूंढ रहे है। मनीष ग्रोवर शुक्रवार दोपहर बाद पुरानी अनाज मंडी में अशोक जैन के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि 10 कोआपरेटिव व एक हैफेड मिल से जहां पिछले वर्ष 369 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी, इस बार 500 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। अप्रैल माह तक की गन्ना पेमेंट किसानों की कर दी है। उन्होंने कहा कि जो 395 करोड़ रुपये किसानों के बकाया है, वह बाद में की गई पेराई के है, ऐसे में जल्द ही इस बकाया पेमेंट का भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान के खेत में गन्ना नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार एमएसपी को 200 रुपये बढ़ाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार 100 रुपये एमएसपी बढ़ाया था। एमएसपी को लेकर कोई किसान विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि विपक्ष के नेता विरोध कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक, जगवीर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें