फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा को पांच सप्ताह का बैडरेस्ट, रथ यात्रा करनी पड़ी स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा को पांच सप्ताह का बेडरेस्ट, रथ यात्रा करनी पड़ी स्थगित
विज्ञापन

-कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि जल्द शुरू होगी रथयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के पैर में चोट लगने के कारण रथ यात्रा समेत सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया व जयबीर बाल्मीकि ने कहा कि पूर्व सीएम ठीक होते ही जल्द रथयात्रा शुरू करेंगे। उनका कहना है कि पूर्व सीएम चोट लगने के बाद भी 25 फरवरी से रथयात्रा शुरू करने के लिए अड़े थे, लेकिन डॉक्टरों के अभी आराम करने की बात कहने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनको रथयात्रा स्थगित करने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

राई से विधायक जयतीर्थ दहिया व खरखौदा से जयबीर बाल्मीकि ने बताया कि पूर्व सीएम की रथयात्रा को लेकर विधायकों, पदाधिकारियों की मीटिंग हुई थी। क्योंकि यह रथयात्रा 25 फरवरी से शुरू होनी थी और इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन पूर्व सीएम के पैर में अचानक चोट लगने से डॉक्टर ने उनको पांच सप्ताह का बेडरेस्ट बताया है। इसके बावजूद वह रथयात्रा शुरू की बात पर अड़े हुए थे और इस कारण ही मीटिंग करके फैसला लिया गया कि रथयात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि पूर्व सीएम का पैर ठीक होते ही रथयात्रा शुरू की जाएगी। विधायक जयतीर्थ ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगार, भाईचारा समाप्त करने और विकास पर लगे ब्रेक को लेकर सरकार की पोल खोलने वाली इस यात्रा को लेकर लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। इस कारण ही यात्रा जल्द शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें