फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रदेश में टेक्निकल टेक्सटाइल व कलर साइंस से इंजीनियरिंग कर सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रदेश में टेक्निकल टेक्सटाइल व कलर साइंस से इंजीनियरिंग कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन

अंकित चौहान
सोनीपत। अब छात्रों को टेक्निकल टेक्सटाइल व कलर साइंस से इंजीनियरिंग करने के लिए दिल्ली, मुंबई या विदेश में जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में जल्द ही मास्टर प्रोग्रामिंग इन टेक्निकल टेक्सटाइल और कलर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स शुरू होने वाले हैं। इन दोनों नए कोर्स के शुरू होने से यहां पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी के लिए नहीं परेशान होना पड़ेगा, क्योंकि ऑटो, एयरलाइंस समेत अन्य कई इंडस्ट्री में इन कोर्सों की इस समय बड़ी मांग है। उसको देखते हुए ही यूनिवर्सिटी ने इन कोर्स को शुरू करने का फैसला लिया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट मिल सके। यह कोर्स नए शिक्षण सत्र से शुरू करने की तैयारी है और इसके लिए एसी की मीटिंग में मुहर लगवाई जाएगी, जिससे कोर्स शुरू करने में कोई अड़चन नहीं हो सके।
प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी इस समय ऐसे नए कोर्स शुरू करने पर फोकस कर रही हैं, जिनके सहारे वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्लेसमेंट आसानी से मिल सके। इसके लिए ही मुरथल यूनिवर्सिटी ने एक कदम आगे बढ़ाया है। जिसने ऐसे कोर्स अपने यहां शुरू करने की तैयारी कर दी, जिनको पढ़ने के लिए प्रदेश के छात्रों को अभी तक दिल्ली, मुंबई या विदेश तक जाना पड़ता था। दिल्ली व मुंबई भी आईआईटी में यह कोर्स होने के कारण इसमें प्रवेश के लिए काफी जूझना पड़ता है। इस कारण ही मुरथल यूनिवर्सिटी में मास्टर प्रोग्रामिंग इन टेक्निकल टेक्सटाइल व कलर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे। क्योंकि इस समय प्लेन इंजीनियरिंग के सहारे नौकरी पाना काफी मुश्किल है, जबकि इन दोनों कोर्स के सहारे विद्यार्थियों को आसानी से अच्छी नौकरी मिल सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि दोनों कोर्स बहुत कम जगह हैं और उनसे इंडस्ट्री की पूर्ति नहीं हो रही है। टेक्निकल टेक्सटाइल इंडस्ट्री से इसके लिए एमओयू भी करने की बात कही जा रही है, जिससे यह कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने से पहले ही नौकरी मिल जाए। क्योंकि टेक्निकल टेक्सटाइल इंडस्ट्री फाइनल ईयर पूरा होने से पहले ही यूनिवर्सिटी में आकर नौकरी प्लेसमेंट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यूनिवर्सिटी में दो नए कोर्स शुरू करने की तैयारी है, जिनमें मास्टर प्रोग्रामिंग इन टेक्निकल टेक्सटाइल और कलर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स हैं। प्रदेश की किसी भी यूनिवर्सिटी में यह कोर्स नहीं है अन्य जगह यह कोर्स भी केवल गिनी चुनी आईआईटी में चल रहे हैं। जिससे इन दोनों इंडस्ट्री में नौकरी के लिए युवा नहीं मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि यह कोर्स करने वालों को तुरंत नौकरी मिलने की उम्मीद ज्यादा है। टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए इसकी इंडस्ट्री एसोसिएशन से बात भी हुई है और इन कोर्स को अगले शिक्षण सत्र से शुरू करने की पूरी तैयारी है।
-प्रो. राजेंद्र अनायत, वीसी मुरथल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें