फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मजदूरों और कर्मियों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। वन मंडल अधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को वन मजदूरों और कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इस दौरान उन्होंने मांगों को मनवाने के लिए धरना स्थल से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि आठ अगस्त को मांगों को मनवाने के लिए राज्य भर के वन मजदूर एवं कर्मचारी पीसीसीएफ हरियाणा एवं अतिरिक्त सचिव वन विभाग कार्यालय चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। तब तक अगर सोनीपत वनमंडल में चल रहा विवाद का निपटान नहीं हुआ तो आठ अगस्त को चंडीगढ़ होने वाली रैली में मुद्दा उठाया जाएगा। इस दौरान आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह, वन विभाग मजदूर यूनियन के प्रदेश प्रधान करतार ग्रेवाल, जोगेंद्र करोथा, राजकुमार, आनंद शर्मा, भगत सिंह, टेकराम शर्मा, कृष्णा मलिक, शीलक राम मलिक, सज्जन मलिक, शमशेर धनखड़, राममेहर शर्मा, ईश्वर दहिया, हवा सिंह, चांदराम, राजसिंह खोखर, वीरेंद्र, प्रेम राजवीर मलिक, युद्धवीर सिंह, बेदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें