फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन माह से नहीं पकड़े जा रहे 2000 गोवंश, सड़कों पर वाहन चालक परेशान

Tue, 30 Jul 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में गोवंश पकड़ने का अभियान ठप है। सड़क पर घूम रहे गोवंशों की वजह से राहगीर व वाहन चालक परेशान है। नगर निगम ने 20 दिन पहले ही गोवंश पकड़ने का टेंडर आवंटित किया था, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ने का अभियान शुरू नहीं किया गया है। निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सात माह पहले 15 दिसंबर 2023 को गोवंशों को पकड़ने का टेंडर खत्म हो गया था। निगम के अनुसार लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए तीन माह पहले भी कुछ गोवंशों को पकड़ा गया था, लेकिन उसके बाद से गोवंश पकड़ने का कार्य बंद है। सड़कों पर गाेवंशों की संख्या बढ़ रही है। गोवंश के सड़क पर आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। नगर निगम ने तीन बार टेंडर लगाकर 11 जुलाई को आवंटित कर दिया है। टेंडर आवंटित होने के बाद भी नगर निगम ने गोवंशों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है।
गांव हरसाना कलां स्थित नंदीशाला में 500 गोवंश रखने की क्षमता है। वर्तमान में वहां पर 400 गाेवंश हैं। गांव कुमासपुर स्थित नंदीशाला में 1500 गोवंश रखने की क्षमता है, वर्तमान में करीब 1000 गोवंश हैं। नगर निगम की ओर से शहर को कैटल फ्री बनाने के दावे किए जाते है, लेकिन गोवंशों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को लेकर शहरवासी व वाहन चालक परेशान हैं। निगम क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहरवासी नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


गोवंश की वजह से हो चुके हादसे

-17 अगस्त 2023 को गोहाना रोड बाईपास स्थित फ्लाईओवर के पास बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो भाई सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक ने एक भाई को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

-विकास नगर में 25 अक्तूबर, 2022 को एक सांड़ ने सेवानिवृत्त शिक्षक व महिला को घायल कर दिया था।
-अक्तूबर, 2020 में गांव जुआं निवासी अशोक (48) की बाइक सड़क पर लड़ रहे गोवंशों से टकरा गई थी। गोहाना रोड पर गांव गढ़ी ब्राह्मणान के पास हादसे में उनकी जान चली गई थी।

- 22 दिसंबर, 2019 को खरखौदा के दिल्ली रोड पर बुजुर्ग सब्जी विक्रेता बलदेव को सांड़ ने पटककर मार दिया था।

-12 दिसंबर, 2019 को जगदीशपुर के रामपाल की सांड़ की चपेट में आकर मौत हुई।

-29 जुलाई, 2019 को गांव सेवली में पूर्व सरपंच राजेंद्र की सांड़ ने टक्कर मार-मारकर जान ले ली थी।

-4 मार्च 2019 को सिक्का काॅलोनी में सीता को सांड़ ने पटककर मार दिया था।


वर्जन

तीन बार में टेंडर लगाकर गोवंशों को पकड़ने का काम आवंटित किया है। पहले 866 रुपये प्रति गोवंश दिए जाते थे, अब 1300 रुपये प्रति गोवंश पकड़ने का टेंडर द टेंशन शूटर एजेंसी को एक साल के लिए दिया गया है। जल्द ही सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़कर नंदीशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें