सोनीपत के आदर्श नगर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान महिलाओं के साथ पूजा-अर्चना करती सामाजिक कार्य
सोनीपत। सामाजिक कार्यकर्ता समीक्षा पंवार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से आत्म संतुष्टि मिलती है। पुण्य कर्मों के उदय होने पर भागवत कथा के श्रवण का सुअवसर मिलता है। समीक्षा पंवार आदर्श नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थी। इस दौरान हरेंद्र राठी, प्रवीण आंतिल, जयसिंह, जयकुमार, बलबीर दहिया, सुदेश दलाल, सरोज, अनीता व देवेंद्र मौजूद रहे। संवाद