फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 20 विद्यार्थियों और चार संकाय सदस्यों ने विलेज एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत संभाली जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा में महिलाओं को जानकारी देते निफ्टम के विद्या​र्थी। स्रोत: स
विज्ञापन
अकबरपुर बारोटा में नौ दिन तक चला जागरूकता अभियान, किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। निफ्टम के विद्यार्थियों ने अकबरपुर बरोटा गांव में नौ दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया। विलेज एडॉप्शन प्रोग्राम (वीएपी-2026) के तहत आयोजित इस अभियान में 20 विद्यार्थियों और चार संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर न केवल सरकारी एवं सामाजिक योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की, बल्कि उनकी जरूरतों और समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देने के साथ विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारियों का अनुभव करवाना रहा। कार्यक्रम का संचालन डीन डॉ. विजय गहलावत, डॉ. नीरज, डॉ. रंजना और सचिन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। सरपंच संजय चौहान, पूर्व सरपंच देवराज, बलदेव के अलावा राजेश दहिया और राकेश ओढ़ ने भी अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें