फोटो - बरोदा गांव में आयोजित शिविर में रक्तदाता को प्रोत्साहित करती हुई डीसीपी भारती डबास। स्रो
गोहाना। बरोदा गांव में स्थित महारानी छत्रेश्वरी मंदिर में रविवार को रक्तदान शिविर व नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 118 मरीजों ने आंखों की जांच करवाई। शिविर में डीसीपी भारती डबास ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर की अध्यक्षता डॉ. युद्धवीर खासा ने की। उन्होंने बताया कि शिविर में मोनू खासा, सतीश खासा, राकेश, सुशीला, कीर्ति, शंकर, संदीप, रोहित, नवीन आदि ने रक्तदान किया। संवाद