फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 195 रसोइया को फोर्टिफाइड चावल बनाने का दिया प्रशिक्षण

Fri, 10 May 2024 06:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रसोइया को प्रशिक्षण देते ट्रेनर।
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड गोहाना, मुंडलाना और कथूरा की रसोइया को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक विद्यालय से पहुंची एक-एक रसोइया को फोर्टिफाइड चावल बनाने की विधि बताई और उसके फायदे भी बताए। रसोइया को प्रशिक्षण प्रेप्सा सैनी, सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट सिमरन सिसोदिया, वासवी और अनिल राठी ने दिया। प्रेप्सा सैनी और अनिल राठी ने प्रशिक्षण के दौरान फोर्टिफाइड चावल के रखरखाव, बनाने की विधि के साथ साथ इससे होने वाले फायदे भी गिनवाए। इसमें 195 रसोइया पहुंची। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल को पकाने से पहले दो से तीन बार धोएं और करीब 15-20 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें। इस दौरान प्राचार्य सतेंद्र दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से गौरव कपूर, अंजू लड़वाल, सरोज जांगड़ा, शीला सिंग्रोहा, जिले सिंह, जगविजय, हंसराज, ज्योति, टिंकू, रिंकू, संजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें